Priyanka Verma

Add To collaction

चंचल मन

चंचल मन,

ये मन, जो जाना जाता है
अपनी चंचलता के लिए,
ये जाना जाता है, अपनी
अनगिनत और बेशुमार कल्पनाओं के लिए,

एक पल में यहां, 
तो अगले ही पल वहां,
हर वक्त घूमता रहता है ये,
ना जाने कहां कहां,

मन की चंचलता ही रखती है,
इसकी खूबसूरती को बरकरार,
दिल जवान तो हम जवान,
इसी पर टिका ये संसार,

नहीं तो हो जाते गुम, उदासियों में कहीं
चंचल मन जो टिकता नही किसी जगह
कल्पनाओं की दुनिया में घुमाता रहता,
देता है जीने की, रोज एक नई वजह।।

प्रियंका वर्मा
4/5/22

   20
17 Comments

Shnaya

06-May-2022 01:10 PM

👌👏🙏🏻

Reply

Punam verma

05-May-2022 01:29 PM

Very nice

Reply

Shrishti pandey

05-May-2022 11:39 AM

Very nice

Reply